15 Best News Portal Development Company In India
Search

May 26, 2026 1:32 am

Search

PRCI एवं पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

यंग कम्युनिकेटर्स क्लब (YCC) की स्थापना से विद्यार्थियों को मिलेगा इंडस्ट्री एक्सपोजर

जयपुर। Public Relations Council of India जयपुर चैप्टर एवं Poornima University के मध्य जनसंपर्क, पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देने हेतु एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में “यंग कम्युनिकेटर्स क्लब (YCC)” की स्थापना भी की जाएगी, जो विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कम्युनिकेशन एवं लीडरशिप स्किल्स से जोड़ने का कार्य करेगा।

यह एमओयू 15 मई 2026 को PRCI जयपुर चैप्टर के चेयरमैन श्री सोमेन्द्र हर्ष एवं पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. देवेन्द्र सोमवंशी द्वारा औपचारिक रूप से हस्ताक्षरित किया गया। कार्यक्रम में मीडिया, शिक्षा एवं कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे। इनमें PRCI जयपुर चैप्टर के सचिव श्री सनी कुलश्रेष्ठ, प्रो. मंजरी राय (प्रो प्रेसिडेंट – FPA एवं FDA, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी) तथा डॉ. जितेन्द्र शर्मा (डीन, फैकल्टी ऑफ डिजाइन आर्ट्स) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

एमओयू के अंतर्गत PRCI जयपुर चैप्टर के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. राहुल बाबू कोडाली एवं पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की डॉ. आस्था सक्सेना (हेड, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग) को संयुक्त समन्वयक नियुक्त किया गया है।

इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों एवं मीडिया एवं संचार क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए इंडस्ट्री एक्सपोजर एवं व्यावसायिक अवसरों का विस्तार करना है। इसके तहत इंटर्नशिप, इंडस्ट्री ट्रेनिंग, कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट्स, रिसर्च एक्टिविटीज एवं पब्लिक रिलेशंस तथा कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन से संबंधित व्यावसायिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा।

दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से वर्कशॉप, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, संगोष्ठियां, पीआर क्लब गतिविधियां, इवेंट मैनेजमेंट पहल एवं प्रकाशन संपादन परियोजनाओं का आयोजन करेंगी। साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में शोध, अकादमिक संसाधनों एवं प्रोफेशनल विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

एमओयू की विशेष उपलब्धि के रूप में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में स्थापित होने वाला “यंग कम्युनिकेटर्स क्लब (YCC)” विद्यार्थियों को पब्लिक रिलेशंस, मीडिया मैनेजमेंट, डिजिटल कम्युनिकेशन एवं कॉर्पोरेट इंटरैक्शन जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा। यह क्लब विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त समन्वयक के मार्गदर्शन में संचालित होगा तथा विद्यार्थियों को PRCI जयपुर चैप्टर की विभिन्न गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ेगा।

कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग अकादमिक जगत एवं इंडस्ट्री के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगा तथा विद्यार्थियों को भविष्य के मीडिया एवं कम्युनिकेशन क्षेत्र के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा।

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Email

Leave a Comment

Read More

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More